सीहोर।हर साल की तरह इस साल भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा निवास पर समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसहमति से पार्षद आशीष गेहलोत को दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया. नीरज ताम्रकार को श्रीराम बारात का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
समिति के संरक्षक श्री अरोरा ने कहा कि लगातार 35 सालों से अधिक समय से बाल विहार मैदान पर इस बार 71 फीट से अधिक ऊंची का रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा.
बैठक के दौरान उपस्थित समिति के पदाधिकारियों ने उत्सव मनाए जाने के लिए अनेक सुझाव दिए. इस मौके पर आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. जिसमें उपाध्यक्ष विनीत गोयल, गब्बर यादव, सेवा यादव, राजू बोयत, छगन यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल सेन, स्वागत अध्यक्ष राजेश परिहार, राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार, प्रभारी धर्मेन्द्र माहेश्वरी को बनाया गया है. आगामी दिनों में छावनी से करीब 500 से अधिक लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा.
