जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत एसपी ऑफिस के पास स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने आरक्षक को निशाना बनाते हुए उस पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि संदीप रघुवंशी निवासी अनुश्री बिहार रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।
महाधिवक्ता कार्यालय से एसपी आफिस कि ओर वन प्लस 12 आर फोन पर बात करते हुऐ पैदल जा रहा था तभी तहसीली चोक की ओर से एक स्कूटी गाडी में 3 लडके आ रहे थे पीछे बैठा लडका उसके हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर इंदिरा मार्केट की ओर भाग गया।
