ट्रैफिक हेल्पलाइन से मिली 20 शिकायतों में 12 का त्वरित समाधान

इंदौर:शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस लगातार सतर्क है. हेल्पलाइन पर प्राप्त 20 शिकायतों में से 12 का तुरंत समाधान कर दिया, जबकि नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई.इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात प्रबंधन पुलिस ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से अवैध पार्किंग, मुख्य मार्गों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने, लोडिंग व ई-रिक्शा की अनुचित पार्किंग, तेज गति से वाहन चलाने और वन वे का उल्लंघन जैसी समस्याओं को लेकर शिकायतें शामिल थीं.

विशेष रूप से आनद बाजार और चंद्रलोक चौराहे पर रेड लाइट उल्लंघन की भी शिकायतें आईं. पुलिस ने 12 शिकायतों का त्वरित समाधान किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. ज्ञात हो कि हेल्पलाइन के शुरू होने से अब तक 429 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 398 का समाधान किया जा चुका है. शेष 31 शिकायतों पर भी पुलिस कार्यवाही कर रही है. मामले में डीसीपी का कहना है कि यातायात पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा रही है ताकि शहर में वाहनों का प्रवाह सुचारू और सुरक्षित बना रहे. नागरिक भी हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं, जिससे तुरंत समाधान किया जा रहा है.

Next Post

ग्वालियर में हाईअलर्ट, दंगाईयों से निपटने पुलिस ने की मॉकड्रिल

Sat Oct 11 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में अम्बेडकर समर्थकों द्वारा 15 अक्टूबर को एक लाख जूतों के साथ देशभर से ग्वालियर पहुंचकर बड़ा आंदोलन करने के ऐलान के बाद ग्वालियर में पुलिस को आज सुबह से ही हाईअलर्ट पर रखा गया है। अंबेडकर मूर्ति विवाद के बाद शहर में तनाव व्याप्त है। दंगाईयों से […]

You May Like