
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर पुलिया के पास बदमाशों ने एक युवक पर पहले चाकू से वार किया इसके बाद रॉड, डंडे से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचा दी। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आयुष ठाकुर 22 वर्ष निवासी इंद्रानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई विश्वकर्मा मंदिर पुलिया के पास अमन मिश्रा, अनमोल मिश्रा, पियूष राम टेके मिले और उसके साथी आयुष पटैल से एक हजार रूपये मांगने लगे, आयुष पटैल ने रूपये देने से मना किया तो अमन मिश्रा ने चाकू, अनमोल मिश्रा ने रॉड एवं पियूष राम टेके ने डंडा से हमलाकर आयुष पटैल को गंभीर चोटें पहुंंचा दी। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
