अमेरिकी राष्ट्रपति ने नागरिक अशांति को दबाने के लिए नेशनल गार्ड को तैयार रहने का निर्देश दिया

वाशिंगटन, 26 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि हर अमेरिकी प्रांत में नेशनल गार्ड किसी भी प्रकार की नागरिक अशांति से निपटने के लिए तैयार रहें।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री से स्थायी त्वरित प्रतिक्रिया बल के गठन का आग्रह किया है कि जिसे इस तरह की अशांति के बारे में सूचना मिलने पर कहीं भी भेजा जा सके। बयान के अनुसार यह आदेश रक्षा मंत्री को निर्देश देता है कि वे राष्ट्रीय राजधानी में जन सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष डीसी नेशनल गार्ड इकाई का गठन करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि राज्य के नेशनल गार्ड भी इसी तरह प्रशिक्षित हों और देशभर में नागरिक अशांति को दबाने में सहायता के लिए तैयार रहें।

विगत 1 अगस्त को ट्रम्प ने आपातकाल के बीच वाशिंगटन डीसी में 800 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजधानी के बाद वह न्यूयॉर्क, शिकागो, बाल्टीमोर, ऑकलैंड और लॉस एंजिल्स जैसे उच्च अपराध दर वाले अन्य शहरों में भी इसकी व्यवस्था बहाल करेंगे।

Next Post

जिनपिंग ने रूसी ड्यूमा अध्यक्ष से मुलाकात की

Tue Aug 26 , 2025
बीजिंग, 26 अगस्त (वार्ता) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि चीन-रूस संबंध सबसे स्थिर, परिपक्व और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों का आपसी संबंधों को निरंतर बढ़ावा देना उनके एवं वैश्विक शांति के हित में है। श्री जिनपिंग ने यह बात यहां आए रूसी […]

You May Like