खड़े डंपर को ट्राला ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वाहन सवार

मंडला। नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम बाबादेवरी क्षेत्र स्थित चौपाटी के पास एक खड़े डंपर को जबलपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया गया कि मंडला से जबलपुर की तरफ एक रेत से भरा डंपर क्रमांक एमपी 49 जेडबी 9055 जा रहा था, इसी दौरान बाबादेवरी चौपाटी के पास डंपर के ड्राईवर साईड का अगला चका पंचर हो गया। जिसे सुधारने के लिए डंपर चालक, परिचालक वाहन का टायर खोल रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की तरफ से आ रहे ट्राला ओडी 02 बीसी 2375 के चालक ने खड़े डंपर को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान डंपर के चालक, परिचालक मौजूद नहीं थे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया गया कि हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वाहनों की टक्कर से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन वाहन को मार्ग के किनारे अलग कराया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। हादसे की जानकारी नारायणगंज टिकरिया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही तत्काल टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हादसे की जांच कर ट्राला चालक के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे में था ट्राला का चालक :

बताया गया कि जबलपुर से मंडला की तरफ जा रहे ट्राला का चालक नशे में धुत था। नशे में होने के कारण ही ट्राला ने मार्ग किनारे खड़े डंपर को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला के चालक से बात करने की कोशिश की, लेकिन ट्राला का चालक काफी नशे में था, जिसके कारण चालक का नाम भी समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।

Next Post

पिकअप में 6 लाख की अवैध शराब जब्त

Thu May 22 , 2025
पन्ना। पुलिस टीम द्वारा पन्ना-छतरपुर मार्ग पर बक्चुर मनौर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 एटी 2317 को रोका तो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी में विभिन्न ब्रांड्स की कुल 94 कार्टूनों में 856.44 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, […]

You May Like