शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किया गया मंथन

जबलपुर: जिलास्तरीय निगरानी समिति की मासिक समीक्षा बैठक मानस भवन के बोर्ड रूम में कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना के सफल क्रियान्वन के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर द्वारा कहा गया कि कहीं भी कचरा न जलाया जाए।

इस दौरान वी.सी. के माध्यम से मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के प्रो. ए.के. शर्मा ने जबलपुर शहर के लिए वायु प्रदूषण के आंकलन की स्थिति, जबलपुर शहर के स्रोत विभाजन, उत्सर्जन सूची और वहन क्षमता अध्ययन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। साथ ही शहर में आगामी 100 दिन में किए जाने वाले कार्यों को समाहित कर विस्तृत कार्य योजना का प्रजेंटेशन भी किया गया ।

वायुगुणवत्ता में सुधार के लिए गठित डी.एल.एम.आई.सी. की बैठक में निगमायुक्त प्रीति यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शिवेंद्र सिंह, अपर आयुक्त व्ही. एन बाजपेई, प्रशांत गोंटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के नोडल एवं उपायुक्त स्वास्थ्य संभव आयाची, सहायक यंत्री स्वास्थ्य एवं नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के सहायक नोडल अभिनव मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन सहित अन्य उपस्थित रहे

Next Post

रेस्टोरेंट में हंगामा, धारदार हथियार से हमला

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर:गोराबाजार थाना अंतर्गत शक्ति नगर सैनिक सोसाईटी में नशे में चूर बदमाशोंं ने हंगामा मचाते हुए युवकों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पाल दमिन्दर सिंह उर्फ लाली निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर […]

You May Like