
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को NeVA (नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन) की हाउस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित समिति के सदस्य अजय विश्नोई, सुरेश राजे और गौरव सिंह पारधी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए, जबकि नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा MPSEDC और NIC के अधिकारी, विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में NeVA परियोजना के तहत विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
