दो दिन में 176 कृष्णमृगों का रेस्क्यू, श्योपुर टाइगर रिजर्व भेजे

शुजालपुर:खेतों में फ सलों को नुकसान पहुंचा रहे कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू अभियान में दूसरे दिन भी सफ लता मिली. रविवार को हन्नूखेड़ी में हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर 79 कृष्णमृगों का रेस्क्यू किया गया. इसके साथ ही दो दिनों में रेस्क्यू किए गए कृष्णमृगों की संख्या 176 हो गई है. सभी को सुरक्षित रूप से कुनो वन्य जीव अभयारण्य श्योपुर भेजा गया है.
मध्यप्रदेश वन विभाग दक्षिण अफ्र ीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशन टीम के सहयोग से यह अभियान चला रहा है. पहले दिन हन्नूखेड़ी और पोलायकलां क्षेत्र में करीब 100 कृष्णमृगों का रेस्क्यू किया गया था. दूसरे दिन भी हन्नूखेड़ी में ही कार्रवाई जारी रही. हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर कृष्णमृगों को निर्धारित क्षेत्र की ओर ले जाया गया. जहां विशेषज्ञ टीम ने उन्हें सुरक्षित पकडऩे की प्रक्रिया पूरी की. अभियान सीसीएफ उज्जैन डॉ. किरण बिसेन के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है. इसमें वन विभाग के छह डीएफ ओ, चार एसडीओ, छह रेंजर सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी तैनात हैं. दक्षिण अफ्र ीका की विशेषज्ञ टीम भी रेस्क्यू की प्रक्रिया में सहयोग कर रही है. अभियान का उद्देश्य वन्यजीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ किसानों की समस्या का समाधान करना है.
31 तक चलेगा अभियान
अभियान 31 अक्टूबर तक चलना प्रस्तावित है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अभियान के दौरान सहयोग करने और रेस्क्यू स्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है.

Next Post

रुपये में बड़ी तेजी, डॉलर के मुकाबले 92 पैसे मजबूत

Mon Oct 12 , 2026
मुंबई, 12 अक्टूबर (वार्ता) बैंकों की डॉलर बिकवाली से सोमवार को रुपये में जबरदस्त तेजी देखी गयी और यह एक ही दिन में एक प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 92 पैसे की बढ़त के साथ 95.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस […]

You May Like

Play sound