सतना: नगर पालिक निगम आयुक्त डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक 36 एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में सफाई एवं कचरा उठाव की कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 36 स्थित पटनहा बगीचा के समीप निजी डंपर एवं जेसीबी मशीन की सहायता से जमा कचरे का उठाव कराया गया।
वहीं सर्किट हाउस के समीप नाली एवं पुलिया में आए अवरोध को हटाकर जाम खुलवाया गया तथा निकले कचरे का उठाव कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।सफाई कार्यों के दौरान संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। निगम प्रशासन द्वारा नियमित रूप से ऐसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
