सीएम डॉ यादव ने लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि और कवि प्रदीप की जयंती पर किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर की अद्वितीय संगीत साधना ने भारतीय फिल्म जगत को समृद्ध किया और उनकी सुरीली आवाज आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि प्रदीप की जयंती पर भी उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि कवि प्रदीप ने अपने देश भक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्र में नव ऊर्जा का संचार किया। उनकी रचनाओं का प्रत्येक शब्द राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है और समर्पण के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए, 14 ग्राम नशा और वाहन जब्त

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 14.06 ग्राम एमडी बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब […]

You May Like