
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी एलआईजी तिराहा देवरा-गनियारी मार्ग के सड़क किनारे आज दिन मंगलवार को एनसीएल कर्मी के पुत्र का खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही टीआई के निर्देश पर उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दिया । प्रथम दृष्टिया में मौत का कारण सड़क हादसा माना जा रहा है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सूचना मिली कि देवरा मोड़ सड़क के किनारे बबुल पेड़ के पास एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडडी 3638 और एक युवक खून से लथपथ संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू करते हुये सिनाख्त कराया। जिसमें पता चला कि विक्रम सिंह पिता राजेन्द्र सिंह निवासी मऊगंज उम्र 30 वर्ष हाल निवासी एनसीएल परियोजना दुद्धिचुआ का है। मृतक एनसीएलकर्मी का पुत्र संभवत: किसी काम से आया था और अनियंत्रित मोटरसाइकिल बबुल के पेड़ से टकरा गई। जहां उसकी मौत हो गई।
