बंडा जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी चंदू राजा की निशानदेही पर अवैध शराब, पोकलेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सागर। सागर जिले के बंडा एवं थाना विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस रिमांड पर लिए गए प्रकरण के मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा पिता द्वारका राजपूत, निवासी ततरवाड़ा, थाना बंडा से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी एवं उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर सर्च कार्रवाई की गई।आरोपी की निशानदेही पर की गई कार्रवाई के दौरान 26 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,30,000 है, बरामद की गई।इसके साथ ही मौके से 1128 जले हुए क्वार्टर भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा अवैध शराब के क्वार्टरों को जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया था।

पुलिस द्वारा जले हुए क्वार्टरों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया ।कार्रवाई के दौरान अवैध शराब को नष्ट करने के लिए उपयोग में लाई जा रही एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख है, तथा शराब नष्ट करने के कार्य में उपयोग की जा रही पोकलेन मशीन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख है, को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। 26 पेटी अवैध शराब अनुमानित कीमत ₹1,30,000, 1128 जले हुए क्वार्टर, एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली — अनुमानित कीमत ₹12 लाख, एक पोकलेन मशीन अनुमानित कीमत 40 लाख है।

Next Post

एच1एन1 संक्रमित महिला की इंदौर में मौत, कोविड भी पॉजिटिव

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. शाजापुर की एच1एन1 संक्रमित महिला की गुरुवार को इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला 1 सितंबर को एच1एन1 पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर इंदौर लाया था. 2 सितंबर की जांच में इन्फ्लुएंजा के साथ कोविड 19 संक्रमण की भी पुष्टि […]

You May Like

मनोरंजन