युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत खिरका मोहल्ला जमतरा में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों मेें उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को संतोष बर्मन 40 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला जमतरा ने सूचना दी कि सुबह लगभग 8 बजे घर में पीछे बने शेड में छोटे भाई राजेश बर्मन 32 ने शेड में लगी बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई है।

Next Post

वित्तीय रणनीति: कर्ज नहीं, विकास का निवेश: डिप्टी सीएम देवड़ा

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल। राज्य सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे नई दृष्टि से परिभाषित करते हुए कहा कि सरकार कर्ज को बोझ नहीं, बल्कि भविष्य के विकास में किया गया निवेश मानती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित […]

You May Like