
जबलपुर। मंगलवार को जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शिकायतें सुनी। म्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट, सायबर अपराध से सम्बंधित 95 शिकायतें थी। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा उपाध्याय उपस्थित रहे।
