छावनी तोड़फोड़ के विरोध में निकली जन अधिकार यात्रा 

इंदौर। नगर निगम ने पिछले दिनों मास्टर प्लान की सड़क चौड़ाई में बाधक सौ साल पुराने मकानों में तोड़फोड़ की गई थी। इसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों में आक्रोश है। रहवासियों और व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस ने आज जन अधिकार यात्रा निकाली। यात्रा के समापन पर 60 चौड़ाई के साथ नक्शे की फीस माफ करने की मांग रखी गई।

नगर निगम ने पिछले दिनों मधुमिलन चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला छावनी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए भारी तोड़फोड़ की थी। इसको लेकर व्यापारियों और रहवासियों में आक्रोश व्याप्त तो है ही पर इस बात का आक्रोश ज्यादा है कि जरूरत से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचाया गया है।

आज शाम कांग्रेस ने व्यापारियों और रहवासियों के सौ साल से ज्यादा पुराने मलानोर दुकानों को तोड़ने के विरोध और प्रभावितों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा निकाली। यात्रा मधुमिलन चौराहे से शुरू होकर छावनी चौराहे पर खत्म हुई। यात्रा में व्यापारियों और रहवासियों ने प्रशासन और नगर निगम की कारवाई पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही प्रशासन और निगम कारवाई को अवैध बताया।

कांग्रेस ने छावनी और जिंसी के पीड़ितों को लेकर मांग रखी कि प्रभावितों को दो गुना मुआवजा दिया जाएं। साथ ही 80 फीट की जगह 60 फीट चौड़ाई करते हुए नक्शे की फीस 100 प्रतिशत माफ की जाए। यात्रा में बड़ी संख्या में प्रभावित व्यापारी, रहवासी और कांग्रेस के नेता,कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल थी।

यात्रा में अंकित जैन, अरविंद जायसवाल, सुनील जायसवाल, अजय शर्मा, अनिल बिंदल, चेतन गंगवाल, विनोद बंसल, गोपाल मंगल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र प्रभावित व्यापारी एवं रहवासी मौजूद थे। साथ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, यात्रा प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सोनिया मिमरोट भाटिया, अनवर दस्तक, आंसाफ अंसारी, रफीक खान,पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल , महेंद्र रघुवंशी, अभिषेक शर्मा बिट्टू, प्रवेश यादव, सच सलूजा, शशि हाड़ा, साक्षी शुक्ला, अर्चना जायसवाल, ओम सिलावट, अमित चौरसिया, शैलू सेन, इम्तियाज बैलिम, सादिक खान, पप्पू मालवीय, ठाकुर जितेंद्रसिंह, विनोद चौकसे, राजा चौकसे, दीपू चौहान निर्मल मलौरिया , मनीष मिंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Post

भारत-नेपाल संबंधों की दिशा को निर्णायक रूप से बदलने और संबंधों की पूरी क्षमता हासिल करने का मौका: जयशंकर

Sat Jun 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 जून (वार्ता) भारत ने नेपाल के साथ अपने संबंधों को विशेष बताया है और कहा है कि दोनों देशों के पास अभी संबंधों की दिशा को निर्णायक रूप से बदलने तथा रिश्तों की पूरी क्षमता का फायदा उठाने का मौका है। भारत ने यह भी कहा है […]

You May Like