मप्र स्थापना दिवस से पहले रोशनी से जगमगाए विधानसभा और मंत्रालय, कल से तीन दिवसीय आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों की तैयारियां पूरी होने लगी हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह से पहले राजधानी भोपाल में उत्सवी माहौल नजर आने लगा है। इसके तहत शनिवार शाम विधानसभा भवन और मंत्रालय की इमारतों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती इन इमारतों ने राजधानी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय समारोह के दौरान स्थापना दिवस का उत्साह देखने को मिलेगा। प्रमुख सरकारी इमारतों की रोशनी से साज-सज्जा भी इसी उत्सव का हिस्सा है। स्थापना दिवस को लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Next Post

वर्ष 2027 तक एक करोड़ राम-नाम संचित करने का संकल्प

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर। सिद्धपीठ श्री गंगादास की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी में अखंड नाम-संकीर्तन और राम-नाम लेखन का आध्यात्मिक अभियान निरंतर चल रहा है। श्री पूर्ण वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में कोरोना काल में प्रारंभ हुआ यह अभियान सात वर्ष की साधना पूर्ण कर चुका है। इसके अंतर्गत […]

You May Like