आर्मी कैंटीन में आया ग्रोसरी का सामान, लिकर मिलना भी शुरू

भिंड: जिला मुख्यालय पर बायपास स्थित आर्मी कैंटीन में ग्रोसरी का सामान आ गया है। इसमें सैनिक, उनके परिवार के सदस्य, भूतपूर्व सैनिक अपने कार्ड के माध्यम से सामग्री खरीद सकते हैं। इसके अलावा भिंड कैंटीन में कई सालों के बाद लिकर मिलना भी शुरू हो गई है। भिंड में कैंटीन का संचालन कुछ माह पहले ही शुरू हुआ है। इसके लिए पूर्व सैनिक संघ द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी।

क्योंकि भिंड में निवासरत सभी सैनिक व भूतपूर्व सैनिक परिवारों को राशन आदि खरीदने के लिए ग्वालियर जाना पड़ता था। पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह ने बताया कि यहां ग्रोसरी तो शुरू हो गई, लेकिन लिकर के लिए मांग की गई थी। जिला प्रशासन से अनुमति के बाद भिंड में लिकर मिलना भी शुरू हो गई है। कैंटीन हर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12.45 बजे और दोपहर में 2.3 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुल रही है। रविवार को कैंटीन का अवकाश रहता है।

Next Post

शिवपुरी में महिला टेलर ने पार्षद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों झुलसे

Thu May 29 , 2025
शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में निवासरत वार्ड 27 की महिला पार्षद के घर सुबह एक महिला टेलर पहुंची और उसने पार्षद से झगड़ा करते हुए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर हत्या का प्रयास किया, हालांकि इस प्रयास में महिला टेलर बुरी तरह से जल गई है, जबकि […]

You May Like

मनोरंजन