महोत्सव के अंतिम दिन ‘मारे गए गुलफाम’ की यादगार प्रस्तुति

प्रेम और संवेदना की जीवंत प्रस्तुति- मारे गए गुलफाम

रीवा:चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्य महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय शाम रही, प्रसिद्ध अभिनेता और रंगकर्मी रघुवीर यादव के निर्देशन में नाटक ‘मारे गए गुलफाम’ का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी कहानी पर आधारित इस नाटक ने ग्रामीण परिवेश, प्रेम, समाज और विडंबनाओं को अत्यंत प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया. नाटक के अंत में 1000 दर्शकों की क्षमता वाला कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा, और दर्शकों ने खड़े होकर कलाकारों का अभिनंदन किया.

नाटक ‘मारे गए गुलफाम’ में मुख्य पात्र हीरामन (गाड़ीवान) और हीराबाई (नाचने वाली कलाकार) के बीच जन्मे निष्कलुष प्रेम और सामाजिक जटिलताओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ मंच पर जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया. रघुवीर यादव के निर्देशन में कलाकारों का दमदार अभिनय, उत्कृष्ट संवाद अदायगी और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने प्रस्तुति को यादगार बना दिया. रघुवीर यादव, जो स्वयं एक कुशल संगीतकार भी हैं, ने नाटक के संगीत पक्ष पर विशेष ध्यान दिया था, जिससे पूरी प्रस्तुति का प्रभाव और अधिक गहरा हो गया. मंच सज्जा, वस्त्र विन्यास और प्रकाश व्यवस्था ने इस नाटक को और भी प्रभावशाली बना दिया, जिससे दर्शकों को हर दृश्य जीवंत प्रतीत हुआ.

Next Post

  प्रताडि़त पत्नी ने की जान-माल की रक्षा की गुहार

Tue Feb 25 , 2025
बिलखते हुए कहा किसी भी दिन हो सकती है अनहोनी सतना :मेहनत-मजदूरी करके जो कुछ भी कमा कर लाती हूं उसे छीनकर नशे में उड़ा देता है. बुरी तरह मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में आग लगा देता है. यदि कार्रवाई न की गई तो […]

You May Like