उज्बेकिस्तान ने उस्त्युर्ट पठार पर विशाल गैस भंडार की खोज की

ताशकंत, 16 सितंबर (वार्ता) उज्बेकिस्तान ने उस्त्युर्ट पठार पर विशाल गैस भंडार की खोज की है।

स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति की प्रेस सेवा के हवाले से यह जानकारी दी।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एक बैठक के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि यह खोज 6,500 मीटर की गहराई में उतरकर की गई है, जो देश में पहली बार इतनी गहराई पर अन्वेषण का संकेत है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तेल और गैस का उत्पादन 2,500 से 3,000 मीटर भूमिगत तक ही सीमित था।

देश के राष्ट्रीय सांख्यिकी समिति ने यह भी बताया कि इस वर्ष के पहले सात महीनों में 25.3 अरब क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन किया गया, जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में 3.4 प्रतिशत कम है।

उस्त्युर्ट पठार अरल और कैस्पियन सागर के बीच स्थित एक मध्य एशियाई पठार है।

Next Post

चावल, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के दाम बढ़ गये, जबकि गेहूं के दाम स्थिर रहे। चीनी में भी टिकाव रहा। दालों के दाम भी बढ़ गये, जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।विदेशों में मलेशिया दिवस के मौके पर बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव […]

You May Like

मनोरंजन