
ग्वालियर। बारिश के चलते तिघरा का आज जलस्तर 731.39 फीट पर पहुंच चुका है। इस तरह से तिघरा में पिछले नौ दिन में सात फीट पानी आ चुका है। तिघरा को पूरा भरने के लिए अब 7 फीट पानी और चाहिए। जबकि अभी बारिश का एक माह ही बीता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून के सक्रिय होने के बाद से बारिश का क्रम लगातार जारी है। गत दिवस शहर में 6.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके साथ ही शहर में अब तक 370.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम में अभी भी आर्द्रता 94 प्रतिशत बनी हुई है। जो कि सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक है। सुबह धूप निकल आई थी लेकिन इसके बाद फिर बादल छा गये। धूप और बादलों के बीच अभी लुका-छिपी जारी है। गत दिवस दिन में धूप निकलने के बाद दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है। कल न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।
*अंचल के जलाशयों में 60 फीसदी से अधिक पानी*
शहर की लाइफ लाइन तिघरा सहित अंचल के सभी जलाशयों में लगातार पानी बढ़ रहा है। अपर ककेटो में तीन दिन में तेजी से पानी बढ़ा है, इस बांध में जहां मात्र 6 प्रतिशत पानी बचा था अब यहां 43 प्रतिशत पानी आ चुका है। जल संसाधन विभाग तिघरा के एसडीओ वीरेन्द्र यादव के अनुसार कैचमेंट एरिया में बारिश के कारण तिघरा में लगातार पानी आ रहा है। तिघरा में दो दिन में ढाई फीट पानी बढ़ चुका है। कल तिघरा का जलस्तर 72897 फीट था. जो बढ़कर 731.39 फीट पर पहुंच चुका है। तिघरा में 24 जून को 724.27 फीट पानी था।
ये है जलाशयों की स्थिति
तिघरा -731.39 फीट,
अपर ककैटो-1205.87 फीट,
पेहसारी-1090.84 -फीट,
ककैटो-859.28 फीट,
हरसी-85928 फीट,
दिन में 7 फीट से अधिक पानी तिघरा में आ चुका है। इसके अलावा हरसी में मानसून आगमन के बाद 63 प्रतिशत पानी आ चुका चुका है, वहीं ककेटों में 68 प्रतिशत पानी आ चुका है। इसी तरह पेहसारी में 70 प्रतिशत पानी अब तक आ चुका है।
