
खंडवा । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंधाना के निर्देशन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार व उनकी टीम ने सोमवार को विकासखण्ड पंधाना में अपंजीकृत चिकित्सकों द्वारा संचालित क्लिनिकों के विरुद्ध कार्यवाही की। डॉ. तंतवार ने बताया कि म.प्र. उपचर्यागृह तथा रुजोपचार संबंधी स्थापनाएं रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन अधिनियम, 1973 तथा नियम, 1997 तथा संशोधित अधिनियम, 2021 के तहत पंधाना में संचालित कमलेश सोनी तथा आशीष गंगराड़े के क्लिनिक बंद कियेे गये। इसके साथ ही ग्राम भीलखेड़ी में मोहन राठौड़ की क्लिनिक भी बंद कराकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
