ड्राज में रखे 90 हजार चोरी

जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी स्थित दुकान की ड्राज में रखे 90 हजार चोरी हो गए।पुलिस ने बताया कि हेमराज माहर 44 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई खटीक मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कृषि उपज मंडी विजयनगर में फल मार्केट में फल की दुकान श्री बालाजी फ्रूट कम्पनी शॉप नम्बर एफ ए 43 दुकान है, कल वह दुकान संचालित कर दुकान से रात लगभग 10-30 बजे घर चला गया था.

आज सुबह लगभग 11 बजे दुकान खोला, दुकान अव्यवस्थित थी तथा ड्राज का ताला टूटा था, ड्राज में रखे लगभग 90 हजार रूपये एवं कुछ चिल्लर गायब थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है।

Next Post

घर में गिरी महिला की मौत

Wed Oct 22 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना सुहागी में घर में गिरी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शशिबाई साहू पति बृजलाल साहू 72 साल निवासी बिजासेन मंदिर के पास सुहागी को घर पर गिरने से चोट आ गई थी जिन्हें इलाज के लिये मेडीकल अस्पताल में भर्ती किया गया था, […]

You May Like