शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज हो गया है।

फिल्म देवा, 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। इस बीच निर्माताओं ने ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज कर दिया है, जिसमें शाहिद का धांसू अवतार दिख रहा है।

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म देवा एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसका ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने निर्माण किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘देवा’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Next Post

सचिन-जिगर ने काला घोड़ा में दी शानदार प्रस्तुति

Tue Feb 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सुप्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा में शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। सचिन-जिगर ने वर्ष 2024 में चार्ट-टॉपिंग हिट्स के साथ राज किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित काला घोड़ा कला महोत्सव में एक शानदार शुरुआत की, जिसने दर्शकों को […]

You May Like