
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडिया से भारत : एक प्रवास पुस्तक का विमोचन किया। यह कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के अतिथि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी उपस्थित रहे। पुस्तक के विमोचन अवसर पर भारतीय विचार, संस्कृति और समाज के विविध आयामों पर चर्चा की गई। आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने इंडिया से भारत की अवधारणा पर अपने विचार साझा करते हुए इसे सांस्कृतिक और वैचारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
