गुप्त नवरात्रि एवं ताप्ती जन्मोत्सव पर नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन

मुलताई। गुप्त नवरात्रि एवं माँ सूर्यपुत्री मां ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर ताप्ती भक्तों द्वारा नौ दिनों तक प्रतिदिन विधि-विधान से किए अभिषेक, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का बुधवार को नवमी पर हवन-पूजन, कन्या पूजन, कन्या भोज तथा विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया। गौरतलब है मां ताप्ती की उदगम स्थली श्री क्षेत्र में प्राचीन मां ताप्ती मंदिर में भक्तो द्बारा गुप्त नवरात्रि की सप्तमी को माँ ताप्ती का अवतरण दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया, इस अवसर पर ध्वज यात्रा, वृक्षारोपण, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, महाआरती, अभिषेक-पूजन, “ताप्ती बनो” प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता तथा अन्य अनेक प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों में ताप्ती नगरी के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका संयुक्त रूप से सहभागी बने।

 

Next Post

आदिवासी सीनियर बालिका छात्रावास का सरपंच ने किया निरीक्षण

Fri Jul 24 , 2026
भौंरा। ग्राम पंचायत भौंरा की सरपंच मीरा धुर्वे ने आदिवासी सीनियर बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत के पंच जय किशोर मिश्रा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सरपंच ने छात्राओं से छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन, अध्ययन एवं अन्य सुविधाओं के […]

You May Like