छापेमारी: बिना बिल ट्रक से परिवहन हो रहा था तम्बाकू-पान मसाला

जबलपुर: बिना बिल के पान मसाला, तम्बाकू एवं अन्य सामान ट्रक के जरिए परिवहन ले जाया जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही सीजीएसटी जबलपुर ने पन्ना मोड़, कटनी में छापेमारी करते हुए ट्रक को खेप के साथ पकड़ा।जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, सीजीएसटी के मार्गदर्शन में सीजीएसटी आयुक्तालय जबलपुर की टीम ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पन्ना मोड़, कटनी पर आर.जे.11 जीसी 8408 वाले ट्रक को रोका।

प्रारंभिक सूचना थी कि उक्त ट्रक में बिना किसी बिल एवं ई-वे बिल के माल परिवहन किया जा रहा है। दस्तावेजों एवं माल की जांच में गड़बड़झाला उजागर हुआ। जिसके बाद जीएसटी टीम ने ट्रक को जब्त करते हुए सीजीएसटी मुख्यालय, जबलपुर के प्रांगण में खड़ा किया गया। इसके बाद माल का संपूर्ण सत्यापन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि ट्रक में पान मसाला, तम्बाकू उत्पाद एवं अन्य परचून सामग्री बिना किसी वैध दस्तावेज़ के परिवहन की जा रही थी। सीजीएसटी जबलपुर टीम की यह कार्रवाई कर चोरी रोकने एवं वैध व्यापार की रक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। प्रकरण की आगे जाँच जारी है।

Next Post

कुएं मेें उतराती मिली नेत्रहीन महिला की लाश

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत घुन्सौर में खेत के पास बने कुएं में नेत्रहीन महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उतराती मिली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कुन्नुलाल चौधरी 65 वर्ष निवासी घुन्सौर ने सूचना दी कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे वह […]

You May Like