इटारसी। चओ जय झूलेलाल पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं झूलण सेवा समिति इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत का 27वां वार्षिक महोत्सव इस वर्ष 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। यह व्रत इटारसी सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आने वाले श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूरी आस्था और नियमपूर्वक किया जाता है।
महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 8:30 बजे भगवान श्री झूलेलाल की अखंड ज्योत पूजन एवं आरती के साथ होगा। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना हेतु सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी। प्रतिदिन प्रात: 8:30 बजे एवं रात्रि 9:30 बजे आरती, पल्लव एवं प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।चालीहा व्रत को “मनोकामना पूर्ण व्रत” भी कहा जाता है। व्रती जन सात्विक जीवन जीते हैं, जमीन पर सोते हैं, बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटते तथा प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करते। इस व्रत की विशेषता इसकी कठोर तपस्या और संकल्प है, जिसे श्रद्धालु पूरे 40 दिनों तक निभाते हैं।
महोत्सव का समापन 31 अगस्त को होगा।
