खरपतवारनाशी दवाओं से फसल में हुए नुकसान पर FIR दर्ज की गई

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा मे अनुविभागीय अधिकारी कृषि बंडा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा एचपीएम केमिकल एवं फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी का उत्पाद बायोक्लोर नीदानाशक, खरपतवारनाशी दवा से 23 कृषकों की सोयाबीन की फसल नुकसान की शिकायत हुई थी। किसानों ने बताया कि सुप्रीम एग्रो ओवरसीज पुरानी सब्जी मंडी नया बाजारए सागर प्रोप्राईडर मनीष जैन द्वारा बायोक्लोर एचपीएम केमिकल एवं फर्टिलाइजर लिमिटेड की नीदानाशक, खरपतवारनाशी दवा का विक्रय कच्चे एवं पक्के बिल पर ग्राम चकेरी, विनेका, पिपरिया चमारी, गोदाई पिपरिया इल्लांई, कनेरा, धामोनी, पहलादपुर, नैनधरा आदि ग्रामों के लगभग 35 कृषकों को किया गया। जिसके उपयोग से सोयाबीन की फसल खराब हो गई एवं सूख गई। कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला सागर द्वारा गठित जांच दल ने प्रभावित सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया। जिससे पता चला कि बायोक्लोर खरपतवारनाशी से सोयाबीन की फसल तो सूख गई परंतु खरपतवार नष्ट नहीं हुआ, इस प्रकार किसानों के साथ छल करके गलत खरपतवारनाशी का विक्रय कर राशि हड़प ली गई। जांच उपरांत एचपीएम कंपनी एवं दवा विक्रेता एम/एस सुप्रीम एग्रो ओवरसीज सागर के विरुद्ध प्रथम सूचना प्रकरण बंडा थाना में दर्ज किया गया।

Next Post

कुमारस्वामी ने ‘भारत स्टील’ 2026 के ‘लोगो’ का किया अनावरण

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां विज्ञान भवन में ‘भारत स्टील’ के आधिकारिक लोगो, ब्रोशर और वेबसाइट का अनावरण किया। द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के लिए आयोजित एक कार्यशाला के दौरान इनका अनावरण किया गया। इस मौके पर इस्पात सचिव […]

You May Like

मनोरंजन