जालंधर, (वार्ता) हरियाणा ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में ओडिशा को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। वहीं पंजाब ने उत्तर प्रदेश खिलाफ शूटआउट में 4-3 से दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया।
आज यहां खेले गये फाइनल में हॉकी और ओडिशा की टीमें पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाईं। दूसरे क्वार्टर में ओडिशा के दीपक प्रधान (17वें मिनट) और प्रताप टोप्पो (19वें मिनट) में अपने कौशल का परिचय देते हुए लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच में अपनी टीम को आसान बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में स्कोर की यह स्थिति रही। लेकिन चौथे क्वार्टर और आखिरी क्वार्टर में हरियाणा ने वापसी की। चिराग ने (50वें मिनट)पेनल्टी कॉर्नर पर अपनी के लिए टीम का पहला गोल किया और इसके बाद नितिन ने (51वें मिनट, 60वें मिनट) मैदानी गोल कर हरियाणा को जीत दिला ली।
वहीं दिन में तीसरेऔर चौथे स्थान के लिए हुए मैच में पंजाब ने शूटआउट में उत्तर प्रदेश को 4-3 से हराया। उत्तर प्रदेश ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही सत्यम पांडे ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोरिंग की शुरुआत की। पंजाब ने दूसरे क्वार्टर के लिए लवनूर सिंह ने (21वें) और उसके बाद जपनीत सिंह के (28वें, 59वें) मिनट में किये दो गोलों के दम पर बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर में उत्तर प्रदेश ने उज्ज्वल पाल के (48वें) मिनट और फहद खान के (57वें) मिनट में गोल किये। पंजाब के जपनीत के आखिरी मिनट से पहले किये गोल की बदौलत स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच शूटआट में पहुंचा। शूटआउट में पंजाब ने 4-3 से मुकाबला जीत लिया। पंजाब के लिए चरणजीत सिंह, लवनूर सिंह, ओम रजनीश सैनी और सनी ने गोल किए।
