भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज जनसंवाद का सशक्त माध्यम बन चुके हैं, ऐसे में पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों को समयबद्ध और सकारात्मक तरीके से प्रसारित करना आवश्यक है। बैठक में कार्यकर्ताओं को अनुशासित, तथ्यपरक और जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग की भी सीख दी गई।इस अवसर पर सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी साझा की। बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा की।
