कांग्रेस ने घेरा दमोहनाका जोन कार्यालय

जबलपुर। दमोहनाका स्थित जोन क्रमांक 6 एवं 14 का घेराव कांग्रेसियों ने घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व विधानसभा और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में वर्षों से सडक़, पेयजल, सीवर, सफाई, स्ट्रीट लाईट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्यायें बनी हुई हैं । नगर निगम को कई बार शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम नागरिकों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों की मूलभूत नागरिक समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्षद दल और जबलपुर शहर युवा कांग्रेस ने किया ।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पूर्व पार्षद जितिन राज, ब्लॉक अध्यक्ष अशिफ इकबाल, ब्लॉक अध्यक्ष मेवालाल पटेल, शहर कांग्रेस महामंत्री अन्नू तिवारी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, भानू यादव एवं अभ्युत बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधानसभा के जाकिर हुसैन वार्ड, चितरंजनदास वार्ड, और पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के साथ- साथ उत्तर मध्य विधानसभा के दीनदयाल वार्ड, राममनोहर लोहिया वार्ड, राजीव गांॅधी वार्ड, गोंविंद बल्लभ पंत वार्ड, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, महाराजा अग्रसेन वार्ड, चेरीताल वार्ड और जयप्रकाश नारायण वार्ड की समस्याओं का ज्ञापन में उल्लेख किया गया ।

सडक़े जर्जर, जलभराव, स्ट्रीट लाईट बंद, सफाई व्यवस्था बेपटरी-

कांग्रेस का कहना है कि इन वार्डों के हजारों नागरिक लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं । कांग्रेसियों बताया कि अधिकांश सडक़ों की हालत जर्जर हो गई है । बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो जाते हैं। कई वार्डों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल रहा है, वहीं सीवर लाईनें जाम होने के कारण गंदा पानी घरों और सडक़ों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाईटें बंद होने से रात के समय अंधेरा रहता है। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर भी निगम प्रशासन पर सवाल उठाए गए।

कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यालय का होगा घेराव –

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता के साथ नगर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्षद दल और जबलपुर शहर युवा कांग्रेस द्वारा निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा ।

Next Post

बड़ा फुहारा में ढही पुरानी बिल्डिंग, सर्चिंग शुरू 

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर। शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त व्यवसायिक इलाके बड़ा फुहारा में एक बेहद पुरानी और जर्जर तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। इमारत के गिरते ही […]

You May Like