कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक के पास बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

​कटनी: कुठला थाना अंतर्गत लमतरा फाटक के समीप आज एक अनियंत्रित बस पलटने से हड़कंप मच गया। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​धक्का मार कर चालू की जा रही थी बस
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्ता बस सर्विस की बस (क्रमांक MP 53 P 0214) विजयराघवगढ़ से कटनी की ओर आ रही थी। लमतरा के पास बस अचानक बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बस को धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
​पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुँचाए गए घायल
​घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

Next Post

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, ईंट भट्ठे के पास से 6 जुआरी गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
बैतूल: गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 हजार 510 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई […]

You May Like