ट्रंप का समझौता फेल…फिर शुरू हुआ बारूदी खेल

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर बढ़ा, थाईलैंड ने कंबोडिया पर हवाई हमले किए। सीजफायर समझौता सिर्फ दो महीने चला, दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ा।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर से बढ़ गया है, हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में कुछ महीने पहले एक युद्धविराम समझौता हुआ था। हाल ही में, थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा पर हवाई हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। थाई सेना ने बयान जारी करते हुए ताजा संघर्ष की जानकारी साझा की है।

थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई सुवारी ने बताया कि उबोन रत्चाथानी प्रांत में दो जगहों पर नए संघर्ष हुए, जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह विवाद जुलाई 2025 में पांच दिन तक चले युद्ध में बदल गया था, जिसके बाद ट्रंप और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सीजफायर समझौता कराया था। हालांकि, यह समझौता दो महीने से भी कम समय तक चला।

Next Post

ट्रंप के खिलाफ खड़े हुए ममदानी, 30 लाख अप्रवासियों की रक्षा का लिया संकल्प

Mon Dec 8 , 2025
ममदानी ने न्यूयॉर्क के 30 लाख अप्रवासियों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आप अधिकारों को जानते हैं तो हम सभी आईसीई के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। उन्होंने उन्हें बचने के टिप्स दिए। न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पुराने तेवर में दिख रहे हैं। […]

You May Like