निर्माणाधीन पुलिया पर डीजे वाला ट्रैक्टर पलटा, ग्रामीण बाल-बाल बचे

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता गांव के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। बांगरोद गांव के लोग सिंध नदी से लौट रहे थे। इसी दौरान डीजे से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से उतरकर खेत में पलट गया।

हादसे के समय ट्रॉली में बैठे सभी ग्रामीण सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में चल रहे सिंध नदी पुल निर्माण की क्रेन और जेसीबी की मदद से पलटे ट्रैक्टर को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी ट्रॉली की चपेट में नहीं आया।

Next Post

प्रहलाद पटेल की माताजी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat Oct 4 , 2025
नरसिंहपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की माताजी, श्रीमती यशोदा पटेल के देवलोकगमन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उनके गोटेगांव स्थित निवास पहुँचे। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर […]

You May Like

मनोरंजन