बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार में दो चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न चुनाव में हुए मतदान की गिनती आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए 46 मतगणना केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओएस) द्वारा मतगणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किये गए हैं। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। इस मतगणना में सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना 8.30 बजे शुरु होगी।

सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं।

राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी,सुपौल,अररिया, किशनगंज,कटिहार,

मधेपुरा, दरभंगा,मुजफ्फरपुर, गोपालगंज,सारण,समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया,बांका, मुंगेर,लखीसराय,

शेखपुरा,नालंदा,पटना,भोजपुर,बक्सर,कैमूर,रोहतास,अरवल,जहानाबाद,औरंगाबाद,नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को हुए मतदान में कुल 2616 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है और जनता ने क्या फैसला किया है उसका पता आज चल जाएगा।

जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज होना है उनमें दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, 27 मंत्री विजय कुमार चौधरी ,श्रवण कुमार,मंगल पाण्डे,मदन सहनी,नितिन नवीन,

महेश्वर हजारी,सुनील कुमार, रत्नेश सदा,केदार प्रसाद गुप्ता ,सुरेन्द्र मेहता,संजय सरावगी,डा. सुनील कुमार जिवेश कुमार,राजू कुमार सिंह,कृष्ण कुमार मंटू,रेणु देवी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, डा. प्रेम कुमार,नीरज कुमार सिंह,लेशी सिंह,नीतीश मिश्रा,सुमित कुमार सिंह,जयंत राज,मोहम्मद जमा खान,शीला मंडल,विजय कुमार मंडल और कृष्ण नंदन पासवान के अलावा बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष नरेन्द्र नाराायण यादव,

पूर्व उप मुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव उनके बड़े भाई एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद प्रमुख हैं।

वहीं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.पी.गुप्ता,पूर्व सांसद आलोक कुमार मेहता, दुलालचंद गोस्वामी, संतोष कुशवाहा, चंदेश्वर चंद्रवंशी, वीणा देवी,अनंत सिंह, पूर्व मंत्री बीमा भारती, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान,अमिता भूषण,अजीत शर्मा, हरिनारायण सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, संजीव चौरसिया, सुनील कुमार पिंटू,ललित कुमार यादव,श्रेयसी सिंह, विनय बिहारी,मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव,आनंद मिश्रा,शिवदीप लांडे,श्याम रजक,सुदर्शन कुमार, जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, डा. रामानंद यादव, शक्ति सिंह यादव,अवधेश राय, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम ,ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान,राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, लोक जनशक्ति रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिन्द,हुलास पांडेय, ददन यादव,विजेन्द्र चौधरी,हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी और समधन ज्योति देवी, पुष्पम प्रिया चौधरी और के.सी. सिन्हा भी अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

 

 

Next Post

अंता उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरु

Fri Nov 14 , 2025
बारां, 14 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरु हो गई। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतगणना 14 टेबलों पर 20 राउंड में की जायेगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है और इसके बाद इलेक्ट्रोनिक […]

You May Like