बारां, 14 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरु हो गई।
निर्वाचन विभाग के अनुसार मतगणना 14 टेबलों पर 20 राउंड में की जायेगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है और इसके बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव में 271 ईवीएम मशीनों को उपयोग में लिया गया। कुछ देर बाद मतगणना में रुझान मिलने शुरु हो जायेंगे।
मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उपुचनाव के लिए गत 11 नवंबर को मतदान हुआ जिसमें दो लाख 28 हजार 264 मतदाताओं में 80.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उपचुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मोरपाल सुमन एवं मुख्य विपक्ष कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया सहित 15 उम्मीदवारों ने चुनावी भाग्य आजमाया।
