पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुये संजय दत्त

मुंबई, 25 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हो गये हैं।

संजय दत्त ने आज अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के पास बैठकर मुस्कुरा रहे हैं। यह तस्वीर उनके बचपन की है। दूसरी तस्वीर उनकी सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. की यादगार झलक है।

संजय दत्त इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आपने सिर्फ मुझे बड़ा नहीं किया, बल्कि मुझे यह भी सिखाया है कि जब जीवन कठिन हो जाए तो कैसे डटकर खड़ा होना है। पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं। हर दिन आपकी याद आती है।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया कोलकाता नाइटराइडर्स को 279 रनों का लक्ष्य

Sun May 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) हाइनरिक क्लासन (नाबाद 105 ) की शतकीय और ट्रैविस हेड (76) रनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदरबाद ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 68वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद […]

You May Like