नकली ‘टाटा नमक’ से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:भंवरकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड नमक की खेप जब्त की है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नामी कंपनी “टाटा नमक” की हूबहू पैकिंग वाले नकली नमक बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे.थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताय कि बुधवार दोपहर जांच के दौरान बारदान मंडी, पालदा क्षेत्र में एक आईशर ट्रक को रोका, ट्रक चालक 29 वर्षीय सलमान खान निवासी सिरपुर नगर ने बताया कि ट्रक में 40 वर्षीय रतनलाल जगीड निवासी जानकी नगर का माल लदा है.

पूछताछ में रतनलाल ने स्वीकार किया कि वाहन में नमक के 150 कट्टे रखे हैं, जिनमें प्रत्येक में 1 किलो की 30-30 थैलियां हैं. जांच में पाया गया कि सभी थैलियां “टाटा नमक” की हूबहू डिजाइन व पैकिंग वाली नकली थैलियां हैं. पुलिस ने नकली नमक की पूरी खेप जब्त कर ली है. बताया जा रहा है कि आरोपी इस माल को असली ब्रांड बताकर बाजार में बेच रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई.

Next Post

स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए पांच और बोइंग 737 विमान

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के बेड़े में पांच और बोइंग 737 विमान शामिल हो गये हैं। एयरलाइंस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन पांच विमानों में एक बोइंग 737 मैक्स विमान भी है। इसके साथ ही अब उसके बेड़े में […]

You May Like