छिंदवाड़ा जा रही मजदूरों से भरी पिकअप के पलटने से 3 घायल, चालक फरार

बैतूल: मुलताई–छिंदवाड़ा हाईवे पर आज सुबह करीब चार बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप मांगोना कला सहित आसपास के गांवों से मजदूरों को लेकर छिंदवाड़ा जा रही थी। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया।
दुनावा चौकी के प्रधान आरक्षक दिनेश बरडे ने बताया कि पिकअप चालक को अचानक झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण टूट गया और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में इंदिरा मनोज को ज्यादा चोटें आईं, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अन्य मजदूरों का भी सामान्य उपचार किया गया।
घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही और नींद की झपकी हादसे का मुख्य कारण है। ग्रामीणों ने मजदूरों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा और ओवरलोडिंग के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

ट्रेलर पेड़ से टकराया, वाहन के परखच्चे उड़े; क्लीनर को निकाला गया

Tue Nov 18 , 2025
सिंगरौली: तेज अनियंत्रित ट्रेलर खाई में पेड़ से टकराईं वाहन के उड़े परखच्चे, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर, क्लीनर वाहन में फसा रहा 6 घंटे तक, काफी मशक्कत के बाद थाना सरई पुलिस समस्त स्टाप व ग्रामीणो एवं परिजनों के सहयोग से निकाला गया वाहन से क्लीनर, गजरहीया […]

You May Like