अमेरिका के 100 प्रतिशत टैरिफ प्रावधान पर कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाये सरकार, युवा कांग्रेस ने की मांग

नई दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाले विधेयक को मंजूरी दिये जाने के बाद केंद्र सरकार से स्पष्ट और दृढ़ कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की मांग की है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और विदेश नीति के फैसले रणनीतिक स्वायत्तता तथा राष्ट्रीय हितों के आधार पर होने चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच प्रभावी कूटनीतिक जवाब देने में विफल रही है।

युवा कांग्रेस ने सरकार से उपभोक्ताओं, निर्माताओं, निर्यातकों और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को संभावित असर से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने तथा प्रधानमंत्री से देश को विश्वास में लेने की मांग की।

 

Next Post

आदिवासी सांसद व विधायक की भी नहीं सुनते कटनी के अधिकारी

Fri Sep 18 , 2026
कटनी/ बड़वारा आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र होने के कारण नागरिकों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगा है लोक निर्माण विभाग ने इसे भगवान भरोसे छोड़ रखा है। उन्होंने यह भी […]

You May Like