आदिवासी सांसद व विधायक की भी नहीं सुनते कटनी के अधिकारी

कटनी/ बड़वारा आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र होने के कारण नागरिकों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगा है लोक निर्माण विभाग ने इसे भगवान भरोसे छोड़ रखा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है की आदिवासी क्षेत्र के विधायक एवं सांसदों की भी अधिकारी नहीं सुनते हैं।

बड़वारा मुख्यालय की जीवनदायिनी मानी जाने वाली बड़वारा-देवरी हटाई मार्ग की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। सड़क की खस्ताहाली और गड्ढों से बेहाल बड़वारा क्षेत्र के नागरिकों की गंभीर समस्या देखने की चिंता किसी को नहीं है

पुलिया में बड़े-बड़े गड्ढे, दुर्घटना को न्योता

पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि बड़वारा नगर में प्रवेश करते ही पुलिया पर बने बड़े-बड़े गड्ढे रोज गंभीर हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। यह स्थिति बड़वारा के विकास के दावों पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।

उन्होंने बताया कि बड़वारा से बछरवारा मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं।

किन-किन टोला, चिरूहली, चांदन और नन्हवारा मोड़ पर पैदल चलना भी दूभर हो चुका है।

इस मार्ग से आवाजाही करने वाले मरीज, आम नागरिक और छात्र-छात्राएं बेहद पीड़ा दायक सफर करने को मजबूर हैं।

बड़वारा मुख्यालय मार्ग जर्जर चंदन व भगनवारा में चलना दूभर

भ्रष्टाचार की भेट चढा देवरी हटाई बड़वारा मार्ग

ग्राम भगनवारा की जर्जर पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। बभनगवा मोड़ मेट तो गाड़ी निकालना ही संभव नहीं है

घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का आरोप:

श्री चौहान ने आरोप लगाया कि मात्र एक वर्ष पूर्व इस मार्ग पर घटिया स्तर का डामरीकरण कराया गया था। भारी भ्रष्टाचार के चलते कुछ ही महीनों में सड़क पूरी तरह उखड़ गई, जिसका खामियाजा आज क्षेत्र की जनता भुगत रही है।

क्षेत्रीय जनता और स्कूली बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान

ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को एक पत्र प्रेषित किया है जिसकी एक प्रति कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को भेजा है जिसमें निम्नलिखित प्रमुख माँगें की हैं:

इंजीनियर पर हो कार्यवाही :

लोक निर्माण विभाग (PWD) के संबंधित इंजीनियर को तत्काल निलंबित किया जाए और सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए।

बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा:

जब तक इस खतरनाक मार्ग को दुरुस्त नहीं कर लिया जाता, तब तक सांदीपनि विद्यालय बड़वारा में इस मार्ग 15-20 गाँवों से आने वाले बच्चों की सुरक्षा के हित में छुट्टी घोषित की जाए।

Next Post

यूएई के राष्ट्रपति शेख नाहयान ने मोदी से फोन वार्ता में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की, जन्मदिन की बधाई दी

Fri Sep 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि […]

You May Like