ग्वालियर शहर में तेज आंधी, बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, तरबतर हुए ग्रामीण इलाके, फसलों को भारी नुकसान, 50 किमी रफ्तार से चली हवा

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल के आसपास सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज शनिवार की शाम को तेज आंधी, बारिश के साथ करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ग्वालियर शहर में चने के आकार के ओले गिरे। तेज बौछारों की वजह से जिले के ग्रामीण इलाके भी तरबतर हो गए। बारिश से मौसम सुहावना तो हुआ लेकिन खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान सदमे की स्थिति में हैं।

चंबल के कई जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल के जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रात को भी तेज आंधी चलने एवं ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

Next Post

ओलावृष्टि से बाड़े पर घड़ी टूटी, सड़कों पर पेड़ बिछे, बिजली की लाइनें ध्वस्त

Sat Apr 4 , 2026
ग्वालियर। तेज बारिश, आंधी और ओलो से शहर के ह्रदयस्थल महाराज बाड़े स्थित विक्टोरिया मार्केट की घड़ी भी नहीं बच पाई। घड़ी के कांच टूट गए हैं और घड़ी भी बंद हो गई है। कई जगह पेड़ गिरने एवं बिजली गुल होने की सूचना है। सड़कों पर पेड़ और बिजली […]

You May Like

Play sound