ओलावृष्टि से बाड़े पर घड़ी टूटी, सड़कों पर पेड़ बिछे, बिजली की लाइनें ध्वस्त

ग्वालियर। तेज बारिश, आंधी और ओलो से शहर के ह्रदयस्थल महाराज बाड़े स्थित विक्टोरिया मार्केट की घड़ी भी नहीं बच पाई। घड़ी के कांच टूट गए हैं और घड़ी भी बंद हो गई है। कई जगह पेड़ गिरने एवं बिजली गुल होने की सूचना है। सड़कों पर पेड़ और बिजली के तार टूटे पड़े हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर में 3.50 से 4.05 तक लगभग 2.5 सेंटीमीटर व्यास के ओले गिरे हैं। दूसरी बार 10 मिनट तक 1.5 सेंटीमीटर व्यास के आकार में ओलावृष्टि हुई। ग्वालियर शहर में पिछले साठ साल में ऐसी ओलावृष्टि हुई है।

Next Post

कपड़े डालते समय करंट लगने से बालिका की मौत

Sat Apr 4 , 2026
छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर पर कपड़े डालते समय एक बालिका को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बारी निवासी स्मृति रैकवार घर में कपड़े डाल रही थी, तभी अचानक उसे […]

You May Like