बीसीए अध्यक्ष ने भारत अंडर-19 टीम में शामिल होने पर सूर्यवंशी को बधाई दी

पटना, 31 जुलाई (वार्ता) बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम में शामिल होने पर आज बधाई दी।
आईपीएल 2025 में धूम मचाने के बाद, बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर सुर्खियों में छा गए। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ चौथे वनडे में, वैभव (14 वर्षीय) ने 52 गेंदों में शतक जड़कर युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।
बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा, ”हमें वैभव से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से बिहार और भारत को बेहद गौरवान्वित किया है और अब उनके पास ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है। मैं उन्हें इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”
बीसीए प्रमुख राकेश तिवारी ने भी वैभव सूर्यवंशी जैसी उभरती प्रतिभाओं को राज्य में प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए बिहार क्रिकेट संघ की प्रतिबद्धता दोहराई।
राकेश तिवारी ने कहा, ”बिहार क्रिकेट संघ वैभव जैसी उभरती प्रतिभाओं को अवसर और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी उपलब्धि राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें विश्वास है कि वैभव क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।”
भारत अंडर19 ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम के खिलाफ तीन एक दिवसीय और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेगा – ये सभी मैच 21 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ्स मैदान पर होंगे।

Next Post

अलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Thu Jul 31 , 2025
नई दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय अंडर-20 महिला टीम के मुख्य कोच, जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने म्यांमार में 6 से 10 अगस्त तक होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की आज घोषणा की। यंग टाइग्रेसेस को ग्रुप डी में रखा गया है और […]

You May Like