जबलपुर: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय बार परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही नये अधिवक्ताओं में नामांकन कराने की होड़ है। इसी के तहत गत दिवस 1200 लोगों का अधिवक्ता नामांकन किया गया, जो कि अब अखिल भारतीय बार परीक्षा देने पात्र होंगे। इसी के साथ चार की सनद पुर्नबहाल की गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की नामांकन समिति-सी की बैठक विगत दिवस संपन्न हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया, सदस्य खिलाड़ी लाल गंगोरे एवं परिषद के चेयरमेन राधेलाल गुप्ता व वाईस चेयरमेन आके सिंह सैनी भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में उपस्थित थे।
जहां समिति ने नवीन नामांकन आवेदन फार्मों पर विचारोपरांत लगभग 1200 नामांकन आवेदनों पर अपने हस्ताक्षर से पंजीयन कर मुहर लगाकर नये अधिवक्ताओं को नामांकित किया व 4 सनद पुर्नबहाली पर मुहर लगाई गई। श्री सैनी द्वारा सभी नवीन अधिवक्ताओं को बधाई देते हुये विधि जगत में, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
