एशियन कुराश चैंपियनशिप में मप्र के कुशाग्र व्यास ने देश के लिए कांस्य पदक जीता

सिंगरौली:साउथ कोरिया में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश इंदौर के कुशाग्र व्यास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।

कुशाग्र व्यास का इंदौर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव अंतरराष्ट्रीय 3 स्टार रेफरी राहुल व्यास के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उपरोक्त उपलब्धि पर सिंगरौली जिला कुराश एसोसिएशन पदाधिकारी, सदस्य एवं खेल प्रेमी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किया है।

Next Post

200 बच्चों के स्कूल में मिले मात्र 27 बच्चे, शिक्षक भी अनुपस्थित, वेतन होगा राजसात

Wed Aug 6 , 2025
भिण्ड: एसडीएम लहार विजय सिंह यादव एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जसावली हायर सेकेंडरी स्कूल में कुल दर्ज 200 बच्चों के विरुद्ध मात्र 27 बच्चे ही उपस्थित मिले एवं तीन अतिथि शिक्षक भूपेंद्र सिंह, वर्षा […]

You May Like