वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) पद्म विभूषण से सम्मानित भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की 106 वीं जयंती पर यहां तुगलकाबाद वायु सेना स्टेशन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

विशिष्ट फ्लाइंग क्रास (डीएफसी) से सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा का अनावरण एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमान, एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने मंगलवार को किया। इस कार्यक्रम में वायु सेना स्टेशन में महिला कल्याण संघ (आर) की अध्यक्ष श्रीमती रितु गर्ग, भूतपूर्व वायु सैनिक और अनेक मौजूदा वायु सैनिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रतिमा के अनावरण के रूप में मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। यह प्रतिमा उनके साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।

Next Post

निर्वाचन आयोग ने पहली बार आयोजित किया बूथ स्तरीय एजेंटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करने के लिए बुधवार को यहां पहली बार मतदान केन्द्र स्तरीय एजेंटों (बीएलए) का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बिहार में आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर राज्य […]

You May Like