
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ग्वालियर में 14 अगस्त को ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ निकालेगी, यात्रा की जोरदार तैयारियां की गई हैं। महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। हजारों की संख्या में मोटर साइकिल लेकर युवा आयेंगे और एम.एल.बी. कॉलेज मैदान पर एकत्रित होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे और दोनों नेता यात्रा में लोगों के साथ रहेंगे। यात्रा का नेतृत्व विधायक डॉ सतीश सिकरवार करेंगे। तिरंगा यात्रा शहर में करीब 30 कि.मी. का रास्ता तय करेगी। इस तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, के साथ ही विधायक द्वय सुरेश राजे, साहब सिंह गुर्जर सहित पूर्व मंत्री लाखन सिंह जिलाध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।
*यह रहेगा तिरंगा यात्रा का रूट*
तिरंगा यात्रा अपरान्ह तीन बजे एम.एल.बी कॉलेज मैदान से शुरू होगी जो अचलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट मार्ग, लोहिया बाजार, नया बाजार चौराहा, दाल बाजार से इंदरगंज से हॉस्पिटल रोड राजपाएगा रोड, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी चौराहा, एजी ऑफिस पुल , राजमाता चौराहा, तानसेन होटल मार्ग, आकाशवाणी चौराहा, ठाठीपुर चौराहा, नदी पार टाल, बारादरी चौराहा से मुरार थाना, 7 नंबर चौराहा, सूर्य मंदिर, पिंटो पार्क, दीनदयाल नगर, सिंधिया चौराहा, पटरी रोड होते हुए गोला का मंदिर चौराहा से श्याम वाटिका, हजीरा से स्टैट बैंक चौराहा, मोती महल से नदी गेट ओर जयेंद्रगंज से एमएलबी कॉलेज पर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा ।
