पाकिस्तान, अमेरिका ने आतंकवाद को खत्म करने का लिया संकल्प

इस्लामाबाद/वाशिंगटन, 13 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान और अमेरिका ने आतंकवाद-रोधी सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता के बाद सभी प्रकार के आतंकवाद को समाप्त करने के अपने संकल्प की पुष्टि की है।

समा समाचार के अनुसार विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), आईएसआईएस-खोरासन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे समूहों द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए एक प्रभावी रणनीति की आवश्यकता पर बल दिया।

अमेरिका ने आतंकवादी तत्वों को नियंत्रित करने में पाकिस्तान के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की और जाफर एक्सप्रेस बम विस्फोट और खुजदार स्कूल बस विस्फोट सहित हाल के हमलों में हुई जानमाल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की।

दोनों पक्ष आतंकवादी कृत्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को रोकने के लिए एक संयुक्त रणनीति की आवश्यकता पर सहमत हुए।

पाकिस्तान और अमेरिका दोनों देशों के वक्तव्य में संस्थागत ढांचे को मजबूत करने तथा आतंकवाद से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

Next Post

ग्वालियर के 4 बांधों के लिये वाटर रिसोर्स प्रोजेक्ट को केन्द्र से मिली मंजूरी

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर. शहरी इलाके में बहने वाली स्वर्णरेखा और आसपास के 4 बांधों में वाटर रिसोर्स के काम कराये जाने के लिये केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुनीलकुमार अंबष्ट […]

You May Like